संभल, अप्रैल 28 -- गोरखपुर मठ का नाम लेकर प्रदेशभर में अधिकारियों और व्यापारियों को धमकाने वाले गिरोह का संभल पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने बाराबंकी निवासी नागेंद्र, सुधीर कुमार मिश्रा और रामपुर के पटवाई निवासी राजू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सामने आया कि इन तीनों ने शहर के व्यवसायी विपुल गुप्ता से धमकी देने के एवज में कपिल सिंघल से 30 हजार रुपये एडवांस में लिए थे। सौदा तय हुआ था कि धमकी देने के बाद बाकी रकम भी ली जाएगी। जांच में पता चला कि बीते एक महीने में यह गैंग प्रदेशभर के 33 राजस्व अफसरों और 36 पुलिस अधिकारियों को उनके सीयूजी नंबरों पर 135 बार फोन कर चुका है। आरोपियों ने खुद को गोरखपुर मठ से जुड़ा बताकर दबाव बनाने की कोशिश की थी। एसपी कृष्ण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.