गोपालगंज, फरवरी 17 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। छपरा-थावे रेलखंड से पटना के पाटलीपुत्रा जंक्शन तक जाने वाली 15079-80 के अनियमित परिचालन से रेल यात्री परेशान हैं। कभी लेट चलना तो कभी बिना कारण बताए ट्रेन रद्द करना अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। स्थानीय रेल यात्रियों की सूने तो पिछले सप्ताह शनिवार को पाटलीपुत्रा जाने के क्रम में छपरा-पटना रेलखंड के बड़ागोपाल स्टेशन पर गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस में लगे इंजन में खराबी आ गई थी। जिससे ट्रेन रविवार व सोमवार को करीब 2:10 घंटे लेट चली। लेकिन मंगलवार को बिना कारण बताए इसका परिचालन रद्द कर दिया गया। जबकि रेलवे के ऑनलाइन (एनटीईएस) पोर्टल पर ट्रेन का परिचालन नियमित बताया गया है। इधर, ट्रेन रद्द रहने से छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली, सिधवलिया, रतनसराय, गोपालगंज व थावे जंक्शन...