गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शृंखला में शामिल होने सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। रविवार की सुबह वह योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस दौरान शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे के कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। शनिवार शाम करीब 5 बजे गोरखपुर पहुंचे संघ प्रमुख ने संघ कार्यालय माधव भवन में रात्रि विश्राम किया। रविवार की सुबह 9:30 बजे वह सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें पूरे प्रांत से विभिन्न जाति-वर्गों के प्रतिनिधि और सामाजिक समरसता में भूमिका निभाने वाले प्रमुख लोग शामिल होंगे। अपराह्न 3 बजे प्रमुख जन गोष्ठी होगी, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.