गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर के स्वास्थ्य विभाग में वर्तमान में 3100 सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्यरत हैं। इनकी आपूर्ति से संबंधित स्वीकृति 31 मार्च को समाप्त होने जा रही है। इसके मद्देनजर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। ताकि महानगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। कार्यालय स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के मुताबिक सीएलसी के माध्यम से प्राप्त सफाई श्रमिकों की आपूर्ति की स्वीकृति 31 मार्च तक ही वैध है। इस स्थिति को देखते हुए समस्त अधिष्ठान लिपिकों (जोन 1 से 5) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जोनल अधिकारियों के माध्यम से वर्ष 2026-27 के लिए सफाई श्रमिकों की आपूर्ति ...