गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर से नई दिल्ली तक अमृतभारत ट्रेन चलाने की कवायद तेज हो गई है। गोरखपुर से स्पेशल के रूप में चल रही 05057 एक्सप्रेस को ही अमृतभारत के रूप में बदलने की तैयारी है। इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सभी सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे से पत्राचार शुरू कर दिया है। वर्तमान में गोरखपुर के रास्ते बिहार के लिए चार अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं। 14048/14047 नंबर की नई अमृत भारत ट्रेन नौ अगस्त से दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच सप्ताह में एक दिन, 26 जुलाई से 5561/15562 नंबर की गोमतीनगर-दरभंगा साप्ताहिक अमृत भारत, 29 जुलाई से 15567/15568 नंबर की बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जुलाई से चल रही है। 15557/15558 नंबर की एक जोड़ी अमृत भारत ट्रेन अयोध्या और गोरखपुर के रास्त...