गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को साधारण सभा की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन मंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलक्ट्रेट कचहरी परिसर एवं तहसील सदर परिसर के न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के विरोध में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ता 24 और 25 फरवरी को सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा करते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया। इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार पिपराइच नीरू सिंह एवं नायब तहसीलदार सदर आकांक्षा पासवान के न्यायालयों में भी गंभीर अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। अधिवक...