हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 20 -- गोरखपुर और आसपास के जिलों को शुक्रवार को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को बिहार के सीवान से हरी झंडी दिखाएंगे। भगवानपुर टोल प्लाजा के पास मुख्यमंत्री योगी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने लोकार्पण स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। गोरखपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां देखीं और फिर निरीक्षण यान से सीवान तक विंडो ट्रेलिंग के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री का विमान शुक्रवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.