गोरखपुर, जून 9 -- बेलीपार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शाहजहांपुर में होंडा सिटी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में गोरखपुर के होटल कारोबारी, उनकी बहन और ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पत्नी और ड्राइवर और भांजा गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 फिट की कार पिचक कर महज 7 फिट की रह गई। कार का अगला हिस्सा ट्रक में चिपक गया। परिवार के सभी लोग कार में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को अलग कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ। हादसे का शिकार परिवार पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी का रिश्तेदार है। होटल कारोबारी अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ दो गाड़ी से गर्मी की छुट्टियों में नैनीताल घूमने जा रहा थे। होंडा सिटी कार में होटल कारोबारी, उनकी पत्नी, ढाई साल का बेटा और बड़ी बहन और भांजा बैठा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.