गोरखपुर मुख्य संवाददाता।, जुलाई 22 -- गोरखपुर में मंगलवार की रात 8 बजे के करीब रामगढ़झील में बड़ा हादसा हो गया। दो स्पीड बोट की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बोटों पर सवार सभी 13 लोग झील में गिर गए। हालांकि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। भीषण टक्कर में एक दम्पति और उनका बच्चा जख्मी हो गया है। तीनों को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पानी में गिरे सभी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इससे सभी की जान बच गई। सिविल अस्पताल में भर्ती ढोलबजवा निवासी राम आशीष, उनकी पत्नी अंजली और उनका बेटा हिमांशु (11) साल को काफी चोट लगी है। राम आशीष ने बताया कि वे प्लेटफार्म नम्बर 6 से स्पीड बोट पर सवार हुए थे। उनकी पत्नी और बेटा के साथ बोट पर 3 अन्य लोग थे। रामगढ़झील कर चक्कर लगा कर बोट जेटी पर वापस आ रही थी। तभी वाटर स्पोर्ट्स काम्प्ले...