गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवादाता गोरखपुर के माफिया सुधीर सिंह ने पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्या की कोशिश के मामले में गोरखपुर के खजनी थाने से फरार चल रहा था। उसने यह आत्मसमर्पण पुराने आर्म्स एक्ट के एक मामले में किया है जिससे उसे तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई। गोरखपुर की खजनी थाना पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। खजनी क्षेत्र में 27 मई की रात सरिया व्यापारी के घर आयोजित दावत में हुए जानलेवा हमले के बाद माफिया सुधीर सिंह फरार हो गया था। इस घटना में बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही गंभीर रूप से घायल हुआ था। मुकदमा दर्ज होते ही एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और खजनी थाने की पुलिस लगातार सुधीर की तलाश में दबिश दे रही थी। लखनऊ,देवरिया से लेकर पड़ोसी जिलों में छापेमारी हुई लेकि...