गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर। नवागत एसएसपी राजकरन नय्यर बुधवार की रात कार्यभार ग्रहण कर लिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ही पीड़ित को त्वरित न्याय ही उनकी प्राथमिकता है। थाने पर आम लोगों की सुनवाई होनी ही चाहिए। पीड़ित को थाने और चौकी स्तर पर ही न्याय मिले और अफसरों के दफ्तर तक न दौ़ड़ना पड़े। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अपराधियों की जगह जेल के सलाखों के पीछे हैं और आम लोग, व्यापारी, उद्योगपति निडर होकर काम कर सके इसके लिए पुलिस उनकी सुरक्षा में रहेगी। बता दें कि नय्यर 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मूल रुप से वह फरीदाबाद के रहने वाले हैं। इसके पूर्व वह अयोध्या के एसएसपी थे। 2020 में जब वे जौनपुर में पुलिस कप्तान थे, तब एक रात खुद पीड़ित बनकर थाने पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.