वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 4 -- परदेश में रहते हुए गंभीर आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए गोरखपुर के चार पीड़ितों ने भय और असुरक्षा की स्थिति में अपने गांव लौटकर स्थानीय थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने जीरो एफआईआर के प्रावधान के तहत दर्ज इन मुकदमों को उनके वास्तविक घटनास्थल वाले राज्यों दिल्ली, राजस्थान और तेलंगाना में ट्रांसफर कर दिया है। इन मामलों में तीन केस हत्या जैसे संगीन अपराधों से जुड़े हैं, जबकि एक महिला अपराध से संबंधित है। गोरखपुर के चौरीचौरा, खजनी, गुलरिहा और कैंट थाना के रहने वाले चार पीड़ित अलग-अलग राज्यों में काम या निवास के दौरान वारदात के शिकार हुए थे। अपराध के बाद भय, दबाव और असुरक्षा के चलते वे संबंधित राज्यों में एफआईआर दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थे और अपने गांव लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने-अपने थाना क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.