गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बर्ड फ्लू का खतरा अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। यह खतरा चिड़ियाघर के आसमान पर मंडरा रहा है। चिड़ियाघर के आसपास मृत मिले कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। चार में से तीन नमूने एविएन इन्फ्लूएंजा एच-5 एन-1 से पॉजिटिव मिले हैं। इसे ही बर्ड फ्लू कहते हैं। यह जांच भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च पशु रोग चिकित्सा संस्थान में हुई है। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद से तो हड़कंप मच गया है। चिड़ियाघर प्रशासन सकते में है। उसे वन्य जीवों की सुरक्षा का चिंता बढ़ गई है। इसकी तस्दीक चिड़ियाघर के उपनिदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि भोपाल से आई रिपोर्ट चिंताजनक है। चिड़ियाघर से चार मृत मिले कौओं के नमूने जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.