गोरखपुर, फरवरी 21 -- पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां इलाके में छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। बच्ची गांव में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद वह पूर्व प्रधान के मकान के पीछे अचेत अवस्था में पाई गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- यूपी में चावल-गेहूं आपूर्ति के नाम पर 2.26 करोड़ की ठगी, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर यह भी पढ़ें- अधिकारियों-कर्मचारियों को यह कोर्स करना जरूरी, योगी सरकार ने जारी किया आदेश आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.