गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर निज संवाददाता। रुद्रपुर ग्राम कन्हौली देवरिया स्थित संजीव सिंह तीरंदाजी अकादमी में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से अंडर-10 और अंडर -13 राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 4 व 5 अक्तूबर को आयोजित हुई। इस दौरान 16 जिलों के 237 तीरंदाजों ने निशाना साधा, जिसमें गोरखपुर के तीरंदाजों ने प्रतिभाग करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान रूपल राव ने एकल स्पर्धा में गोल्ड, नवीन चंद्र गुप्ता ने एकल स्पर्धा में ब्रांच, इंडियन राउंड गर्ल्स टीम ने गोल्ड, इंडियन राउंड बॉयज टीम ने ब्रांच, आरिका सिंह और प्रिंस यादव ने रिकर्व मिक्स टीम में सिल्वर मेडल के साथ गोरखपुर तीरंदाजी टीम ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त जनपद का मान बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...