महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गोरखपुर के आरटीओ रामवृक्ष सोनकर मंगलवार को महराजगंज एआरटीओ कार्यालय में अचानक पहुंचे। उनके निरीक्षण से पूरे कार्यालय में खलबली मची रही। कई कर्मचारी उनसे बचते नजर आए। निरीक्षण के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश कर्मचारी इस विषय पर बोलने से बचते रहे। आरटीओ के इस औचक निरीक्षण को लेकर विभागीय हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सभी की निगाहें अब संभावित कार्रवाई और बदलावों पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार आरटीओ सोनकर ने विभागीय कार्यशैली, फाइलों की प्रक्रिया और अनुशासन व्यवस्था की गुप्त समीक्षा की। उन्होंने बंद कमरे में कई कर्मचारियों से बातचीत भी की और दस्तावेजों की गहन जांच की। एआरटीओ विनय कुमार की गैर मौजूदगी में सिद्धार्थनगर के एआरटीओ सुरेश मौर्य को महराजगंज का अतिरिक्त प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.