देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गुरुवार को चीनी मिल ग्राउंड के पास एक मैरेज हाल में शिवाजी की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत ने कहा कि शिवाजी सबके थे। हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। युद्ध की रणनीति और कौशल में उन्हें महारथ थी। उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसके बाद कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 मार्च को गोरखपुर में होने वाले अधिवेशन में जिले से अधिक से अधिक संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे। वीरांगना प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। 9 मार्च को महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संचालन युवराज प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान मानवीर सिंह, दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.