गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खेल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के समन्वय से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। छह फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डल, 02 स्पोर्ट्स कॉलेज एवं 05 छात्रावासों से लगभग 345 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का प्रथम मैच गोरखपुर बनाम बस्ती मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें गोरखपुर ने बस्ती मण्डल को 25-18, 26-24 अंकों के अन्तर से पराजित किया। वहीं, दूसरे मैच में बरेली ने सहारनपुर को 25-21, 25-21 अंकों के अन्तर से पराजित किया। इसके अलावा, तीसरे मुकाबले में आजमगढ़ ने कानपुर को 25-12, 25-13 अंकों के अन्तर से पराजित किया। चौथा मुकाबला बीर बहादु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.