गोरखपुर, फरवरी 15 -- यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर के दक्षिणी गेट से अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक युवक ने चेकिंग के दौरान आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को थप्पड़ मार दिया। घटना से कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिसकर्मी नियमित रूप से श्रद्धालुओं की तलाशी और जांच करते हैं। इसी क्रम में जब सिपाही ने युवक को रोका और चेकिंग शुरू की, तो वह अचानक भड़क गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने पहले बहस की और फिर गुस्से में सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। यह भी पढ़ें- सादे कपड़ों में आई पुलिस ने इनामी सिपाही को दबोचा, अपहरण की अफवाह से मचा...