चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत। गोरखनाथ धाम को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने दूसरी किश्त के रूप में 1.17 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। योजना के तहत 2.71 करोड़ रुपये प्रस्ताव के सापेक्ष अब तक 2.17 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। गोरखनाथ धाम में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। इससे पूर्व यहां एक करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि योजना के तहत मंदिर में हिमालय दर्शन के लिए वॉच टावर, कैफेट एरिया, मंच से गोरखनाथ धाम तक खड़ंजा बनाया जाएगा। मंदिर में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति की स्थापना की जाएगाी। धाम में शौचालय व चहारदिवारी निर्माण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना समेत तमाम कार्य किए जाने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.