धनबाद, सितम्बर 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रांची से गोमो, गया, सासाराम होकर रेलवे ने दुर्गापूजा, दीवाली और छठ में स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रांची से 28 सितंबर से दो नवंबर तक हर रविवार तथा आरा से यह ट्रेन 29 सितंबर से तीन नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी। ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी बोगियां जोड़ी जाएंगी। सोमवार की सुबह से ट्रेन में बुकिंग शुरू हो सकती है। 08640 रांची-आरा स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल हर रविवार को रात 8.45 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12.05 बजे बोकारो, रात 1.13 बजे गोमो, रात 2.18 बजे कोडरमा रुकते हुए गया, सासाराम, बिक्रमगंज, पीरो होते हुए अगले दिन सुबह 9.15 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में 08639 आरा-रांची स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल हर सोमवार को सुबह 10 बजे आरा से खुलेगी। ट्रेन शाम 4.17 बजे गोमो और शाम 5.40 बजे बोका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.