धनबाद, फरवरी 1 -- गोमो । गोमो रेलवे स्टेशन स्थित दूरसंचार विभाग के कार्यालय के पीछे रविवार को भीषण आग लग गई। इस अगलगी में वहां खुले में रखे रेलवे के भारी मात्रा में प्लास्टिक पाइप जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुआं दूर से ही आसमान में देखा जा रहा था। घटना के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बड़े नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है कि दूरसंचार विभाग के पीछे भारी संख्या में प्लास्टिक के पाइप डंप कर रखे गए थे। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपये के रेल संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.