बोकारो, फरवरी 7 -- गोमिया। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के कंडेर के गिधीनिया टोला (सिमराबेड़ा) स्थित टुंगरी के पास जंगली हाथी के हमले में जहरलौंग निवासी रंजू देवी (24 वर्ष) की वहीं पर मौत हो गई। बताया गया कि महिला मजदूरी करने गिधिनिया गई थी। इसी बीच अचानक हाथी ने हमला कर दिया और सूंड से उठाकर पटक दिया। घटना गुरुवार सुबह की बताई गई। हालांकि सभी को जानकारी देर से मिली। परिजनों ने बताया कि महिला दो तीन माह की गर्भवती थी। पति शिबू मरांडी बैंगलोर में दिहाड़ी मजदूर है, जानकारी पाकर फ्लाइट से घर के लिए रवाना हो गया है। मृतका का पहले से चार से पांच साल का एक बच्चा (प्रीतम) भी है। मृतका का मायका और ससुराल दोनों जहरलौंग में ही है। मुखिया भानु कुमारी मोदी और महुआटांड़ थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर शव उसके गांव जहरलौंग लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.