बोकारो, मई 31 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के गोसे गांव में शुक्रवार दोपहर वज्रपात की घटना में एक गाय और उसके बछड़े की मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब गांव के गोपालक सह राज मिस्त्री झरी सिंह ने हल्की बारिश के बीच अपनी गाय और बछड़े को मचान के पास खूटे से बांधा था। उसने बताया कि उनके घर के पीछे एक बड़ा इमली का पेड़ है, और वहीं मचान भी है। वह रोजाना की तरह मचान से लगाकर गाय को बांधा था। जैसे ही वे उन्हें बांधकर कमरे में लौटे, उसी समय जोरदार वज्रपात हुआ जिससे गाय और बछड़ा मौके पर ही मर गए। बताया कि वे खुद इस हादसे में बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया रामबृक्ष मुर्मू व सीपीएम किसान मोर्चा के नेता श्याम सुंदर महतो पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुखिया ने तत्काल बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ अफताब आलम और पशुपालन पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.