बोकारो, जुलाई 21 -- गोमिया। देवघर में जलाभिषेक के लिए गोमिया प्रखंड सहित हजारी व स्वांग व खुदगड्डा से श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था बोल बम के जयकारों के साथ रविवार को रवाना हुआ। आईईएल शिव मंदिर से कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सर्वप्रथम सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेका और अजय सिंह की टीम द्वारा प्रस्तुत शिव भक्ति गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। हजारी पटवा टोला से लगभग 300 श्रद्धालुओं का जत्था 22 गाड़ियों में रवाना हुआ। एलसी ग्रुप हजारी खुदगड्डा आयोजक हैं। जिप सदस्य आकाश लाल सिंह व पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान ने गोमिया, हजारी व स्वांग खुदगड्डा के सभी जत्थों को रवाना किया।

हिंदी हि...