बोकारो, अगस्त 30 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के हुरलुंग पंचायत के बलिया स्थित बंदरा टोला जंगल में हाथियों के झुंड ने गुरुवार की रात भारी उत्पात मचाया। करीब रात नौ बजे पहुंचे हाथियों ने कई घरों और खेतों को तहस-नहस कर दिया। प्रभावित ग्रामीणों में लक्ष्मी नाथ महतो, सुरेन्द्र महतो, रामेश्वर महतो, शम्बूनाथ महतो, फिरंगी महतो, शिवनारायण महतो, चंद्रदेव महतो, चिंता देवी, जागेश कुमार, महेंद्र प्रसाद और वेद प्रकाश शामिल हैं। हाथियों ने उनके घरों में क्षतिग्रस्त करने के साथ खेतों में लगी धान को रौंद दिया। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। जहां नुकसान हुआ है वहां मिट्टी का घर बना हुआ है लेकिन वहां कोई रहता नहीं है। खेतीबारी के लिए वहां घर न बनाया गया था। 4. बंदरा टोला में हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त घर।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...