बोकारो, जनवरी 24 -- गोमिया। प्रखंड के होसिर स्थित सुभाष चौक में शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनी। संयुक्त अध्यक्षता आजाद हिंद फौज संघर्ष समिति के अध्यक्ष उमेश राम, होसिर पूर्वी पंसस गीता देवी तथा साड़म पश्चिमी पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने की। संचालन समिति के सचिव एवं भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। समिति अध्यक्ष सहित विस्थापित नेता परमानन्द प्रजापति, महावीर रविदास, अनिल नाथ देव, पाचुलाल प्रजापति व संतोष रविदास के अलावा अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह में साड़म पश्चिमी के पूर्व उपमुखिया विकास कुमार जैन, देवेंद्र राम, धीरज कुमार पासवान, भोला सिंह, सामूदास मुंडा, राजू रजक, चैता साव, विनायक चौधरी, संतोष जायसवाल, मनोज प्रसाद, श्यामदे राम, मनोवर राय, विरंची प्रसाद, सन्नी पासवान, सुनील नाथ देव, अशोक प्रजापति...