बोकारो, अगस्त 4 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ससबेड़ा पूर्वी पंचायत सचिवालय परिसर में रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। माहेर संस्था की प्रशिक्षिका निशा सिंह के नेतृत्व में उन महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया, जो संस्था के माध्यम से नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मेंहदी प्रतियोगिता और पारंपरिक गीतों के माध्यम से सावन के उल्लास को साझा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया अंशु कुमारी मौजूद रही। माहेर संस्था की तैयबा जी, पंचायत सचिव पुष्पा, महिला प्रतिनिधि खुशबू देवी, प्रशिक्षक सुलोचना देवी, बबली सिंह और डिम्पल भी उपस्थित थीं। संचालन पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर आयोजन को रंग-बिरंगा बना दिया।

हि...