बोकारो, अक्टूबर 9 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इन शिविरों के माध्यम से लाभुकों को एक ही स्थल पर पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, आवास, कृषि व कल्याण से जुड़ी सभी सेवाएं दी जाएंगी। बताया कि शिविरों में पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान में त्रुटि निराकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य जांच शिविर, नए राशन कार्ड बनाना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कृषि एवं आवास योजनाओं के आवेदन सहित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा तथा बाल विकास परिय...