बोकारो, जनवरी 28 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित जरासंध नगर बुटवरिया निवासी तथा सीआरपीएफ अधिकारी निगम प्रसाद को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। राष्ट्र के प्रति अदम्य साहस और पुलवामा में प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। निगम प्रसाद वर्तमान में सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी 21 सी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे चतरा और हजारीबाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभियान के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राष्ट्रपति द्वारा वीरता सम्मान की घोषणा से गोमिया प्रखंड ही नहीं, बल्कि पूरे बोकारो जिले और झारखंड प्रदेश में गर्व और खुशी का क्षण है। सीआरपीएफ में उच्च पद पर रहते हुए भी निगम प्रसाद अपनी सादगी, विनम्रता और अपनापन के लिए जाने जाते हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गोमिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.