बोकारो, नवम्बर 7 -- गोमिया। गोमिया मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर संचालन समिति की ओर से वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्ध महिलाओं को साड़ी और वृद्ध पुरुषों को शर्ट प्रदान किया गया। मालूम हो कि गोमिया काली मंदिर संचालन समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस तरह का पुण्य का कार्य निरंतर किया जाता है। यहां 51 वृद्ध महिलाओं और 51 पुरुषों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। काली मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर साव, बसंत जायसवाल, राजेंद्र रजक, अंजनी त्रिपाठी, राजेंद्र रवानी, विपिन नायक, धनेश्वर साव, शिशु ठाकुर, विनोद अग्रवाल, किशोर वर्मा, बिगन नायक, दीपक स्वर्णकार, सुनील चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...