प्रयागराज, जनवरी 15 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मकर संक्रांति पर गंगा पूजन के उपरांत गो प्रतिष्ठा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा गाय सिर्फ एक पशु नहीं है, यह भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति, कृषि, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य एवं अध्यात्म का मूलाधार है। भारत देश में गोमाता की हत्या बेहद निंदनीय है। शास्त्रों में सपने में भी गाय की हत्या के संदर्भ में सोचना पाप कहा गया है, अतएव गो हत्या बंद हो और गोमाता की सुरक्षा हो, यह अत्यंत जरूरी है। माघ मेला सेक्टर चार स्थित श्री निम्बार्क सनातन सेवा शिविर से सुबह 10 बजे यात्रा शुरू हुई। शंकराचार्य विभिन्न अखाड़ों, आश्रमों एवं संत शिविरों में भ्रमण कर उन्हें गोरक्षा के लिए संकल्पित कराया तथा गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए आंदोलन से जुड़ने हेतु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.