लखनऊ, अक्टूबर 15 -- यूपी में इन दिनों गोमती को लेकर सियासत गहराई है। यूपी सरकार द्वारा शुरू की योजना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल सीवर का पानी गोमती में न गिरे इसको लेकर सीएम योगी ने गोमती पुनर्जीवन योजना शुरू की है। इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा, अब बताओ गोमती में सीवेज न गिरे तो कहां गिरे? मुख्यमंत्री आवास में? जब सरकार के जाने का समय आया तब गोमती याद आई। समाजवादी सरकार ने गोमती सफाई और वरुणा नदी का जो मॉडल तैयार किया था, वही एकमात्र मॉडल है। सरकार नदी नहीं बजट साफ कर रही है। सरकार लूट की योजना बनाती है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर नदी सफाई परियोजनाओं के मामले में दिखावटी वादा करने और कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। पार्टी मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.