बाराबंकी, मार्च 16 -- सिद्धौर। असंद्रा थाना क्षेत्र के बाजपुरा गांव के बच्चे मवेशी को चराने के लिए गोमती नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान बच्चे नदी में नहाने लगे। नहाते समय दो बालक बालक गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। इसे देख उसके साथ के चरवाहे व अन्य लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर कुछ तैराकी जानने वाले ग्रामीण नदी में कूद गए। इस दौरान एक बच्चे को वह बचाकर किनारे निकाल लाए, मगर दूसरा बालक डूबकर लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को उतारा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर बालक का शव पुलिस द्वारा लगाए गए जाल में फंसा मिला। शव बाहर आया तो परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मवेशी चराने गए थे बच्चे: क्षेत्र के बाजपुरा मजरे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.