लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही की। गोमती नगर विस्तार व दुबग्गा क्षेत्र में ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही 02 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि निजी विकासकर्ताओं द्वारा गोमती नगर विस्तार में किसान पथ के पास नूरपुर बेहटा में लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अनमोल स्टेट नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन टीम द्वारा पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि ललित मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह व मोहम्मद अकील द्वारा दुबग्गा में जेहटा माल रोड पर लगभग 04 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.