लखनऊ, फरवरी 20 -- मध्य कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने दिया सूत्र नदी संरक्षण में टेरिटोरियल आर्मी का मॉडल होगा गेमचेंजर लखनऊ प्रमुख संवाददाता लखनऊ की जीवनरेखा कही जाने वाली गोमती को उसका पुराना स्वरूप लौटाने के लिए अब भारतीय सेना ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग की ओर से शुक्रवार को 'जीवनरेखा का पुनर्जीवन: स्वच्छ गोमती' विषय पर रणनीतिक सम्मेलन हुआ। इसमें सेना, सरकार और वैश्विक वित्तीय संस्थाओं ने मिलकर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की। मध्य कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने इस दौरान नदी के पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने के लिए सैन्य-नागरिक समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सेना की राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सहयोगात्मक कार्रव...