लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता गोमती पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 180 मीटर लंबे पुल के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। पुल का निर्माण 18 महीने में पूरा होगा, जिसके लिए शासन ने पहली किस्त के तौर पर 18.90 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। 'मुस्कुराइए की आप लखनऊ में हैं' की थीम पर बनने वाला यह पेडेस्ट्रियन पुल लखनऊ को नई पहचान देगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज पर गोमती नदी पर एडीसीपी ऑफिस के पास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जोकि रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा। पुल की डिजाइन अनूठी व बेहद खास हो, इसके लिए आर्किटेक्ट डिजाइन कॉम्पटीशन आयोजित कराया गया था। इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ...