लखनऊ, नवम्बर 8 -- गोमतीनगर इलाके में दो दिन में दो चेन लूटने वाले बाइक सवार बदमाश से शुक्रवार देर रात दयाल पैराडाइज के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा भाग निकला। पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ दयाल पैराडाइज के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों को देखकर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश लखीमपुर का रहने वाला शुभम गुप्ता है। उसे लोहिया में भर्ती कराया गया है। मौके से उसकी बाइक, तमंचा और दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.