लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। विभूतिखंड में शनिवार को सात साल की मासूम से दुराचार करने वाले मुंशी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। बांए पैर में गोली लगने से घायल मुंशी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से छुट्टी मिलने के बाद आरोपित को जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि शनिवार को घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय मासूम से पश्चिम बंगाल मालदा निवासी मो. सरजू शेख ने दुराचार किया था। वारदात कर फरार हुए आरोपित को पुलिस तलाश रही थी। शनिवार रात करीब 1.20 पर हैनीमैन रेलवे क्रासिंग के पास सरजू शेख पैदल जाते हुए दिखा। सिपाही आरोपित को पकड़ने के लिए दौड़े। पुलिस को अपनी तरफ आते देख सरजू शेख फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के बांए पैर में गोली लगने से वह घायल हो कर गिर पड़ा। इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.