गोरखपुर, जनवरी 8 -- -गोरखपुर से मां कामाख्या देवी जाने के लिए हो जाएगी बेहतर सेवा गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। कामाख्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। डिब्रूगढ़ से कामाख्या होते हुए गोरखपुर और फिर यहां अयोध्या धाम गोमती नगर तक नई ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो गई है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। बोर्ड से सहमति मिलने के बाद एनई रेलवे रेक बनाने में जुट गया है। रेक बन जाने के बाद तारीख निर्धारित होगी और ट्रेन का संचलन शुरू कर दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। डिब्रूगढ़ से रात 9 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7.15 बजे गोरखपुर आएगी फिर से यहां से प्रस्थान कर 10.10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद 1.15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चल जाने से जहां अयोध्या धाम और मां काम...