मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली 20503 राजधानी एक्सप्रेस पर शुक्रवार की रात गोबरसही-मझौलिया के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई। इसमें राजधानी एक्सप्रेस के थ्री टियर बोगी के तीन से अधिक खिड़की के कांच टूट गये। अंदर बैठे यात्री चोटिल भी हुए। इसकी जानकारी होने पर मुजफ्फरपुर में हड़कंप मच गया। आरपीएफ की टीम आनन फानन में गोबरसही-मझौलिया के बीच पत्थरबाजों की गिरफ्तारी को छापेमारी करने में जुट गयी। रात 11 बजे तक पत्थरबाजों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जानकारी हो कि मुजफ्फरपुर जंक्शन से 20503 राजधानी एक्सप्रेस अपने नियत समय शाम 7.30 के बजाए राम 8.03 बजे जंक्शन पर पहुंची। करीब आठ मिनट रूकने के बाद हाजीपुर के लिए प्लेटफॉर्म दो से रवाना हुई। रात करीब आठ बजकर 10-12 मिनट पर गोबरसही-मझौलिया के बीच जोड़दार आवाज आयी। यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.