चमोली, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चमोली जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। महिलाओं ने उत्सव की तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। खेल विभाग ने स्पोर्ट्स मैदान से अलग-अलग रूट पर महिलाओं की दो आयु वर्गों में क्रॉस कंट्री आयोजित की। साथ ही अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। क्रॉस कंट्री में महिला वर्ग की 21-25 आयु वर्ग की 2 किमी दौड़ में 79 महिला प्रतिभागी दौड़ी। जिसमें होमगार्ड गोपेश्वर की बबीता एवं कान्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बीएड कॉलेज गोपेश्वर की हेमवंती और तीसरे पर जयंती रही। महिला वर्ग की 26-50 आयु वर्ग के लिए 2 किमी दौड़ में 105 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिला मंगल दल नैलकुड़ाव की सुनीता देवी पहले स्थान पर रहीं। महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल के अन्तर्गत कुर्सी दौड़ का आयोजन क...