चमोली, सितम्बर 26 -- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में शुक्रवार को गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। शुक्रवार को चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता गोपेश्वर में एकत्रित हुए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर मुख्य चौराहे से जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया को सरकार का संरक्षण मिला है। कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में विगत 7 वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर राज्य के बेरोजगारों के हितों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। राज्य की भाजपा सरकार पेपर लीक मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.