दुमका, जून 12 -- दुमका। गोपीनाथ मुर्मू हत्या कांड का खुलासा दुमका की पुलिस ने चार महीने के बाद कर दिया है। इस मामले में दो हत्यारे की गिरफ्तारी हुई है। दोनों हत्यारे ने अपने गुनाह को कबूल भी कर लिया है। बुधवार की देर शाम में दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में गोपीनाथ मुर्मू हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना रानेश्वर के तिलाबनी गांव में हुई थी। हत्या के बाद साक्ष्य को छुपाने की दृष्टिकोण से शव को पुआल की ढेर में छुपा दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सोनामुनी मरांडी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि 11 फरवरी 2025 को उसकी पत्नी ने अपने पति गोपीनाथ मुर्मू के लापता होने की सनहा रानेश्वर थाना में दर्ज करायी थी। इसी ...