बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। नगर पालिका के जलकल विभाग द्वारा शहरवासियों को जानकारी दी है। कि शहर के मोहल्ला कबूलपुरा, घंटाघर, गोपी चौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय और लालपुल आदि क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक की पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि भूसा मंडी स्थित नये नलकूप की पाइप लाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने का यह कार्य शुक्रवार को कराया जाएगा। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शाम और सुबह के समय क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। नगर पालिका ने क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। विभाग ने अपील की है कि जलापूर्ति प्रभावित होने को ध्यान में रखते हुए उसी दिन सुबह प्राप्त होने वाली जलापूर्ति से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडार...