औरैया, अक्टूबर 30 -- एक विचित्र पहल औरैया की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप द्वारा गुरुवार को गोपाष्टमी पर गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्री गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया में सुबह 10 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गंगाजल से गौ माता का अभिषेक किया, उनकी आरती उतारी और अंग वस्त्र अर्पित किए। इसके बाद गौ माता को गुड़, फल, मिष्ठान व चने की दाल खिलाकर पारंपरिक तरीके से पूजन किया गया। शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने कहा कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को देशभर में धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। प्राचीन कथाओं के अनुसार इसी दिन माता यशोदा ने भगवान कृष्ण को पहली बार गोकुल से गाय चराने के लिए भेजा था और इसी दिन से भगवान कृष्ण ने गौचारण लीला प्रारंभ...