भदोही, अक्टूबर 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गोपाष्टमी पर्व पर बुधवार को जिले के गौशालाओं में गौ पूजन का आयोजन हुआ। इसमें गौ माता का पूजन कर उन्हें फल और मिष्ठान खिलाया गया। गोपाष्टमी पर्व पर लोगों को करुणा, सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। ज्ञानपुर के चक्रधारी गौशाला में पहुंचे जिाला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने गौ माता का पूजन कर उन्हें फल और मिष्ठान खिलाया। इस दौरान बताया कि गोपाष्टमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से दो कारणों से मनाया जाता है। पहला, जब भगवान कृष्ण पहली बार गाय चराने के लिए निकले थे और दूसरा, गोवर्धन पूजा के सात दिनों के बाद। जब इंद्रदेव ने अपनी हार स्वीकार कर भगवान कृष्ण का अभिषेक किया था। इस दिन गायों, बछड़ों और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का गौ-च...