जमशेदपुर, मार्च 8 -- जोहार ट्रस्ट और आदिवासी हो समाज महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव शुक्रवार से गोपाल मैदान में शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन कोल्हान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आए 11 नृत्य दलों ने पारंपरिक मागे नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर और धमसा की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में महिला और पुरुषों ने समर्पण भाव से नृत्य कर हो समाज की सामाजिक एकता का परिचय दिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित रहे, वहीं राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा, बबलू सोरेन, सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और जुगसलाई के तोरोप परगना दशमत हांसदा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। आयोजकों ने अतिथियों को पारंपरिक गमछा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.