बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रेस क्लब में कवि सम्मलेन एवं गोपाल दास नीरज सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कवि डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा है कि देश की आजादी में साहित्यकारों का अहम योगदान रहा है। वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदेव मिश्र ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और कवियों की रचनाएं आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा दे रही है। संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान डॉ. विनोद उपाध्याय, डॉ. वीके वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, दीपक सिंह प्रेमी, अफजल हुसैन, राजेंद्र सिंह, डॉ. पारस वैध, तेजप्रकाश शुक्ला, सुशील सिंह, अनवर हुसैन, जगदंबा, मुकेश मिश्र, जयंत मिश्र, टीपी मिश्र, श्याम प्रकाश शर्मा, सीपी पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...