पटना, दिसम्बर 3 -- भाजपा नेता व व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पहले गवाह के तौर पर पुत्र गौरव खेमका ने कोर्ट में गवाही दी। पटना जिला के लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बुधवार को अभियोजन के पहले गवाह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 की अदालत में पेश कर उनकी गवाही करायी। आरोपित उमेश यादव और अशोक साव के वकील ने गवाह से जिरह किया। गवाही के दौरान भागलपुर जेल में बंद आरोपित उमेश यादव और बेऊर जेल में बंद अशोक साव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 17 दिसंबर की तय की है। व्यवसायी गोपाल खेमका की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जब वे कार से अपने घर लौट रहे थे। आर्पटमेंट के गेट पर रात 12 बजे उन्हें गोली मारी गई। गांधी मैदान थाने में इस हत्याकांड को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित अनुसंधान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.